उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

फोनिक्स विश्वविद्यालय में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

 

 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे 579 एनसीसी कैडेट्स तथा सात सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही व्यवहारिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिन-रात संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी का आकलन, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास सहित एनसीसी के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण शामिल है।

 

शिविर के प्रथम दिवस सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही कैडेट्स द्वारा साथ लाए गए कैंप संबंधी दस्तावेजों का गहन सत्यापन एवं परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और निर्धारित सैन्य मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया।

 

इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने शिविर के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन श्री चेरब जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनीष पांडे तथा कुलसचिव डॉ. अमित गौतम का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन अश्वनी कुमार, लेफ्टिनेंट विक्रांत कुमार, सेकंड ऑफिसर अनुज पांडे, फर्स्ट ऑफिसर पंकज बेंजवाल, केयरटेकर शाहिना प्रवीण, वंदना चौहान, अनु कोहली, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार जगत सिंह भंडारी, हवलदार रविंदर गुसाईं, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार विनोद, नायक अभिषेक पंवार, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ मीनाक्षी सहित समस्त प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

 

शिविर में प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े संदीप बुढ़ाकोटी, सुनील भाई, सुभाष भाई, राजवीर, राकेश, लोकेंद्र, रविंदर सहित अन्य स्टाफ भी कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button