उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

मास्टर्स शूटिंग बॉल के लिए उत्तराखंड की 12 सदस्यीय टीम चयनित

मास्टर्स शूटिंग बॉल के लिए उत्तराखंड की 12 सदस्यीय टीम चयनित

 

मुंडलाना (हरिद्वार)। प्रथम नेशनल मास्टर्स शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए 50 प्लस पुरुष वर्ग का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल बुधवार को किसान इंटर कॉलेज, मुंडलाना में आयोजित किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की 12 सदस्यीय पुरुष टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 19 और 20 सितंबर को एचआरआईटी, गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

चयन ट्रायल का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी एवं विश्व कप पदक विजेता सूरज चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सूरज चौधरी भारत-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में स्वर्ण पदक विजेता एवं उपकप्तान भी रह चुके हैं।

 

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पहली बार मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य अनुभवी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

 

चयन प्रक्रिया की सेलेक्शन कमेटी के इंचार्ज वरिष्ठ खिलाड़ी संजय चौधरी रहे। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button