उत्तराखंडदेहरादूनपिरान कलियररूडकीहरिद्वार

आज फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमेन एवं भाजपा नेता इंजी. चेरब जैन ने नन्हे स्केटरों को शुभकानाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बैंगलोर में खेलने जाने वाले चयनित खिलाड़ियों का चेरब जैन ने उत्साहवर्धन किया।

 

आज जादूगर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी. चेरब जैन ने नन्हे स्केटरों का जोरदार स्वागत किया ओर उनके हौंसले की दाद दी। चेरब जैन ने कहा कि युवा ही देश की रीढ़ होते है। इन नन्हे स्केटरों के हौंसले से साफ जाहिर होता है कि आने वाले समय में यही स्केटर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे। आज यह बच्चे अपने जनपद ओर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है, यह बेहद हर्ष का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच प्रिंस पाल को भी शुभकामनाएं दी।

 *वहीं चेरब जैन ने कहा कि* आगामी चुनाव में भाजपा युवाओं को बीस प्रतिशत भागीदारी का मौका देगी, इसमें रुड़की विधानसभा से उन्हें भी मौका मिलने की संभावना है, यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया, तो शहर के विकास में चौगुना तरक्की होगी। पुल निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए वर्तमान विधायक ओर कैबिनट मंत्री प्रदीप बत्रा से कई बार निवेदन कर चुके है, ताकि शहरवासियों ओर स्कूली बच्चों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वह यहां से जीते, तो समस्याओं का कोई निशान नहीं रहेगा।

 *वहीं इंजी. चेरब जैन* ने नव नियुक्त गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक सुशील त्यागी का माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया ओर उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं जीएमवीएन के निदेशक बने सुशील त्यागी ने इंजी. चेरब जैन का आभार जताया ओर कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के अंतर्गत जो भी कार्य ओर योजनाएं है, उन्हें धरातल पर उतारने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम करती है, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यहां से गन्ना अनुसंधान जैसे बड़े प्रोजेक्ट को काशीपुर ले गए, तो वह किस आधार पर यहां चुनाव लड़ने का दावा करते है, उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। इस मौके पर दीपक पांडे, कोच प्रिंस पाल, आकाश गौतम, मुकेश रावत आदि सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button