उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत इमलीखेड़ा में गूंजा ‘जय श्रीराम’, भव्य रामलीला का हुआ शुभारंभ

 

 

इमलीखेड़ा। श्री रामलीला समिति नगर पंचायत इमलीखेड़ा की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। शुभारंभ अवसर पर रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी एवं प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को रामलीला की शुभकामनाएं दीं।

 

 

रामलीला समिति के अध्यक्ष कर्म सिंह सैनी उर्फ मोनू, चेयरमैन मनोज सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. विजयपाल प्रजापति और महामंत्री डॉ. प्रमोद सैनी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

समिति के सदस्यों में सुरेशपाल सैनी, शानू गोयल, अमित कुमार आर्य, कपिल प्रजापति, आकाश प्रजापति, सत्यप्रकाश सैनी, धन प्रकाश नायक, अर्जुन कश्यप, डॉ. सूर्यवीर सैनी, बसंत सैनी, मुकेश ठाकुर, पवन सैनी उर्फ मोनू, विनोद सैनी, अमित सैनी, मोहित नायक, शिव कुमार गोयल, अर्जुन सैनी, सुधीर सैनी, नितिन पाल, सुभाष सैनी, अनुज पाल, अमित पाल, डॉ. पवन पाल, मेघसिंह पाल, रोहित गिरी, विपिन कश्यप, विजपाल सैनी, सुशील सैनी, ललित सैनी, सोमपाल प्रजापति, अमर गिरी, योगेश सैनी एवं शुभम सैनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। पहले दिन से ही रामलीला को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की मौजूदगी और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से इमलीखेड़ा का रामलीला मैदान देर शाम तक भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button