उत्तराखंडपिरान कलियररूडकी

मूलदासपुर के किसानों की आवाज बनीं रोमा सैनी, NH कार्यालय में उठाया सर्विस रोड का मुद्दा

रिपोर्ट अभिषेक सैनी

पिरान कलियर। ग्राम मूलदासपुर में अंडरपास के पास सर्विस रोड की मांग को लेकर लंबे समय से परेशान ग्रामीणों को अब राहत की उम्मीद जगी है। किसानों और ग्रामीणों की समस्या को लेकर भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ग्रामीणों के साथ NH कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों के सामने सर्विस रोड की मांग को मजबूती से उठाया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्षों से सर्विस रोड की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। वर्तमान में फसल तैयार होने के कारण रास्ते की कमी किसानों के लिए और बड़ी परेशानी बन गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य कृषि वाहनों के आवागमन में दिक्कत होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंगलवार को करीब 20 से 25 ग्रामीण NH कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। NH के PD ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर अस्थायी आवागमन की व्यवस्था और एक माह के भीतर स्थायी सर्विस रोड की व्यवस्था कर दी जाएगी।

 

रोमा सैनी ने अधिकारियों से कहा कि यह केवल सड़क का मामला नहीं, बल्कि किसानों की खेती, फसल और रोजमर्रा के आवागमन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से समस्या झेल रहे हैं, इसलिए निर्धारित समयसीमा में काम पूरा होना जरूरी है।

अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब स्थायी समाधान होगा और किसानों को अपनी फसल एवं कृषि कार्यों के लिए सुगम रास्ता मिल सकेगा।

 

इस दौरान ग्राम प्रधान देवराज, मांगेराम, अंकित सैनी प्रदेश अध्यक्ष सैनी महापंचायत, विपिन सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button