उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

शूटिंग बॉल विश्व कप के रजत पदक विजेता चैंपियन सूरज चौधरी बने रुड़की शहर के ब्रांड एंबेसडर

खेल जगत में रुड़की का नाम रोशन करने वाले सूरज चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

 

रुड़की। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी एवं द्वितीय शूटिंग बॉल विश्व कप के रजत पदक विजेता चैंपियन सूरज चौधरी को रुड़की शहर का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर शहर में खुशी का माहौल है। खेल के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले सूरज चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 

इसी क्रम में मोंटफोर्ट स्कूल, रुड़की के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम जी ने सूरज चौधरी को विद्यालय में आमंत्रित कर मिठाई खिलाई और ब्रांड एंबेसडर बनने पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने सूरज चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

 

सूरज चौधरी ने कहा कि रुड़की शहर का ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। वह शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर दिलाने तथा रुड़की की सकारात्मक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button