इमलीखेड़ा। बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। इसी उद्देश्य के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय एवं इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मनोज सैनी ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही आने वाले समय में देश और समाज की दिशा तय करेंगे। बच्चों को छोटी-छोटी उपलब्धियों पर प्रोत्साहन और सम्मान मिलने से उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया।

सम्मान समारोह के दौरान जब बच्चों को सम्मान मिला तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा किया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बच्चों को मिला सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनके सपनों को उड़ान देने वाला प्रोत्साहन साबित करें इस कार्यक्रम में सभासद प्रतिमौजूदरहेमौजूदरहे




