हरिद्वार: भारतीय शिक्षा बोर्ड अंतर्गत द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन आचार्यकुलम हरिद्वार के दिव्य और भव्य इंडोर स्टेडियम में हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले चरण का शुभारंभ स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया। राष्ट्रीय प्रतियोगि
ता में आचार्यकुलम के 100 करोड़ से निर्मित इंडोर स्टेडियम में कब्बडी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबाल और रेसलिंग में देश के कई प्रांतों से आये खिलाड़ियों ने जमकर अपना दमखम दिखाया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान दिलचस्प पहलू देखने को यह मिला कि स्वामी रामदेव ने भी कब्बडी में रेड की। द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का अगला चरण वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, दिल्ली और हापुड़ में होगा। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 अक्टूबर को होगा। प्रथम चरण के खेल के समापन पर स्वामी रामदेव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया। 
भारतीय शिक्षा बोर्ड अंतर्गत दूसरे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज 14 और 15 सितंबर को आचार्यकुलम हरिद्वार में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सभी प्रतिभागियों को आशीष दिया। उन्होंने कहा कि खेल को कभी जीत या पराजय की भावना से नहीं, खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने भी देश के कई प्रांतों से आये प्रतिभागियों को उत्साह के साथ अपने खेल के प्रदर्शन की बात कही। भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर स्वामी पुण्यदेव ने बताया कि प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण के खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 19-20 सितंबर को वाराणसी में, 26-27 सितंबर को प्रयागराज में, 3-4 अक्टूबर को बुलंदशहर में, 10-11 अक्टूबर को दिल्ली में, 24-25 को हापुड़ में होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को स्वामी रामदेव ने ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
—————————————————
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनका दिखा दबदबा
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में अंडर-14 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द इरुदित वर्ल्ड स्कूल और स्वामी दर्शानानंद हॉयर सेकेंडर स्कूल को संतोष करना पड़ा। अंडर-17 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर स्वामी दर्शानानंद और तीसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा रहा। जबकि अंडर-19 में आचार्यकुलम का दबदबा रहा। गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा दूसरे और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पायदान पर रहा। 
बैडमिंटन डबल ब्वायज: अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, सेकेंड गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल रहा। अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पर रहा। अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा दूसरे और बीडीएम स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। ओवरऑल अंकों के आधार पर आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद हॉयर सेकेंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन सिंगल गर्ल्स: अंडर-14 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय द मार्शल पब्लिक स्कूल रहा। अंडर-17 में द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल प्रथम, आचार्य कुलम द्वितीय और बीडीएम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय बीडीएम स्कूल और तृतीय कैपिटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा।
बैडमिंटन डबल गर्ल्स: अंडर-14 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय द मार्शल पब्लिक स्कूल, तीसरे पर हिमालयन स्कूल ऑफ लाइफ। अंडर-17 में प्रथम द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय आचार्यकुलम, तृतीय बीडीएम स्कूल रहा। अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, कैपिटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और श्री गंगा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। ओवर ऑल प्रथम पायदान पर आचार्यकुलम, द्वितीय पर द इरुदित वर्ल्ड स्कूल और तीसरे पर बीडीएम स्कूल रहा।
कब्बड़ी गर्ल्स में भी दिखाया बालिकाओं ने दमखम
कब्बड़ी गर्ल्स के अंडर-17 में आचार्य कुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, मां उमिया ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और पतंजलि गुरुकुलम तीसरे पायदान पर रहा।
बास्केटबॉल ब्वायज-अंडर-14 में पतंजलि गुरुकुलम प्रथम और आचार्यकुलम द्वितीय पायदान पर रहे। अंडर-17 में पतंजलि गुरुकुलम प्रथम, आचार्यकुलम द्वितीय और पाठशाला सेकेंडरी स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। अंडर-19 में प्रथम पर आचार्यकुलम और द्वितीय पर स्वामी दर्शानानंद हरिद्वार रहा।
बास्केटबॉल गर्ल्स-अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बाडमेर द्वितीय स्थान पर रहा।
फुटबॉल ब्वायज-अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तृतीय पायदान पर रहे। अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, स्वामी दर्शानानंद द्वितीय और गुरुकुल किशनगढ घासेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 के तहत आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे स्थान पर रहा।
रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। पतंजलि गुरुकुलम प्रथम, गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा द्वितीय और जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहें।




