हरिद्वार। श्री प्रेमगिरी वनखंडी धाम, कांगड़ी, हरिद्वार में उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा पूर्ण कर वापस लौटी पावन छड़ी यात्रा का आज आश्रम में फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ छड़ी की पूजा-अर्चना भी की गई।
परम पूज्य गुरु भगवान एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी जी महाराज तथा अंतरराष्ट्रीय सभापति परम पूज्य प्रेम गिरी जी महाराज के पावन मार्गदर्शन एवं सानिध्य में सनातन धर्म का शंखनाद करती हुई पावन छड़ी यात्रा उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा पूर्ण कर पुनः हरिद्वार पहुंची।
इस पावन अवसर पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य संजय गिरी जी महाराज, थानापति महंत मनोज गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरी जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने छड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर संजय गिरी जी महाराज एवं , महामंडलेश्वर गर्भ गिरी जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। महामंडलेश्वर संजय गिरी जी महाराज ने कहा यह छड़ी यात्रा प्राचीन काल से देश की सुख शांति समृद्धि तथा खुशहाली के साथ-साथ विश्व कल्याण हेतु संचालित होती चली रह रही है प्राचीन छड़ी इस दौरान प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गंगेश्वर महादेव ज्ञान गंगा कुटीर भी पहुंची जहां पर महंत मनोज गिरी महंत बाल कृष्णानंद गिरी सहित अन्य को संत महापुरुषों ने छड़ी की पूजा अर्चना की इस अवसर पर महंत मनोज महामंडलेश्वर , गर्व गिरी महाराज महामंडलेश्वर संजय गिरी महाराज थानापति श्री नारायण गिरि महाराज महंत सुरेश गिरी महाराज, मंडल महंत चेतन गिरी महाराज कोठारी थानापति किशन गिरी महाराज महामंडलेश्वर गर्व गिरी महाराज महंत रणधीर गिरी महाराज महंत पूर्ण गिरी महाराज महामंडलेश्वर वीरेंद्रा नंद गिरि महाराज महंत कृष्णानंद गिरी महाराज महंत धीरेंद्र पुरी महाराज श्री महंत ग्वाला पुरी महाराज महंत अजीत गिरी, थानापति महंत तूफान गिरी महाराज भक्त श्री पवन तायल सोनीपत से श्री प्रेम तायल श्री सुभाष तायल श्री सुनील गोयल श्री राम अवतार शर्मा सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे




