उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

इमलीखेड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा शंभू अखाड़ा व बजरंग दल अखाड़ा के कलाकारों ने दिखाए शानदार करतब, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने भी अखाड़े में उतरकर बढ़ाया उत्साह

इमलीखेड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

शंभू अखाड़ा व बजरंग दल अखाड़ा के कलाकारों ने दिखाए शानदार करतब, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने भी अखाड़े में उतरकर बढ़ाया उत्साह

 

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में शंभू अखाड़ा एवं बजरंग दल अखाड़ा के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों अखाड़ों के सदस्यों ने विभिन्न दांव-पेंच एवं हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अखाड़ों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर मौजूद रहे और तालियों एवं जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज सैनी ने भी अखाड़े में उतरकर कलाकारों के साथ खेल में हिस्सा लिया और शानदार दांव-पेंच दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। अध्यक्ष के इस अंदाज को देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। उन्होंने अखाड़े के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बढ़ता है तथा युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में अखाड़े के सदस्यों महावीर सैनी, अतुल सैनी, मोना सैनी, अभिषेक सैनी, अंकित सैनी, विवेक सैनी, अंकित पाल, मनोज पाल एवं आकाश पाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, सभासद शिवकुमार सैनी, सचिन पाल सभासद सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली गई यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था, संस्कृति, शौर्य और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button