उत्तराखंडरूडकी

भाजपा नेताओं ने की प्रेस क्लब के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना, अध्यक्ष दीपक मिश्रा बोले— समाज सेवा ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी

 

रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की भवन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा में जुटे प्रेस क्लब परिवार के कार्यों की जमकर सराहना की। सभी अतिथियों ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रेस क्लब रुड़की ने प्रस्तुत किया है, वह पूरे शहर के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता, राज्य मंत्री आदेश सैनी, राज्य मंत्री अजीत चौधरी, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रेस क्लब के प्रत्येक सदस्य, पदाधिकारी और पत्रकार द्वारा कांवड़ सेवा शिविर में निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए इसे सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब रुड़की के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच पर आमंत्रित कर सभी प्रमुख अतिथियों का सम्मान किया। साथ ही प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर उनका अभिनंदन किया।

 

प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि समाज सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब रुड़की भविष्य में भी ऐसे धार्मिक, सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने कांवड़ सेवा शिविर में सहयोग देने वाले प्रत्येक पत्रकार, सदस्य, पदाधिकारी, स्वयंसेवक तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button