उत्तराखंडहरिद्वार

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम*

 

 

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के निरंतर दोहन के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं प्रदान करते, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि आज सभी मंडलों में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सागर गोयल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

 

जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और हरित भविष्य देने के लिए आज से ही ठोस प्रयास करने होंगे। वृक्षारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सोनू धीमान,संजीव तोमर,जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुशील रावत, कदमप सिंह, अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,देवी सिंह राणा, मनोज नायक, मंजू रावत, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित जनों ने यह संदेश दिया कि “एक पेड़ मां के नाम” तथा “हर व्यक्ति एक वृक्ष” अभियान को सफल बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button