उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, ब्लड शुगर से लेकर बीएमआई और लिपिड प्रोफाइल तक हुई जांच; स्कूली बच्चों को फार्मेसी के क्षेत्र की दी जानकारी और लगाया शिविर जांच हरिद्वार यूनिवर्सिटी

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

 

पिरान कलियर। ग्राम बेडपुर में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की ब्लड जांच, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, बीएमआर (BMR), बीएमआई (BMI) सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। फार्मेसी विभाग की टीम एवं विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

बच्चों को भी किया जागरूक

स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने गांव के समीप स्थित विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों को फार्मेसी क्या है, दवाओं के क्षेत्र में फार्मेसी की क्या भूमिका है और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट का महत्व क्या है, इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को फार्मेसी शिक्षा एवं भविष्य में इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से भी परिचित कराया गया।

 

हरिद्वार यूनिवर्सिटी की इस पहल से एक ओर जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को समाज के बीच जाकर स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का अवसर मिला। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच शिविर को उपयोगी पहल बताते हुए आयोजन की सराहना की।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button