उत्तराखंड

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।*

 

 रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस का यह पर्व, जो आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और समृद्धि के प्रतीक मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की आराधना का दिन है, सभी प्रदेशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, और समृद्धि का संचार करे।

   दीपावली के शुभ अवसर पर राज्यपाल ने सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, और सौभाग्य से आलोकित करे।

   भैया दूज के अवसर पर राज्यपाल ने भाई-बहन के पवित्र स्नेह के प्रतीक इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और खुशहाली का संदेश लेकर आएं।

                                           

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button