आज दिनाक 20 मार्च 2026 को विकास भवन सभागार में रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन संस्था के मिशन आरम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 100 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बाल विकास अधिकारी, सुपरवाइजर एवं उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बच्चों के पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की गई एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य की सरहाना करते हुए सभी को शुभकामनाए दी और मिशन आरंभ टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मिशन आरम्भ कार्यक्रम की और से वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक लता कुमारी, जिला समन्वयक लव चौधरी, जिला समन्वय पूजा देवी आगनवाड़ी सुपरवाईजर एव सेकड़ो आगनवाड़ी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।



