उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड बना जरूरतमंद परिवार की ताकत, बेटी की शादी में ₹35,100 का कन्यादान देकर रचा सामाजिक उदाहरण

सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संगठन केवल नाम नहीं, बल्कि समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहने की जीवंत मिसाल है। संगठन द्वारा हरिद्वार जनपद के माजरी गांव में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में ₹35,100 की धनराशि कन्यादान के रूप में प्रदान कर आर्थिक सहयोग किया गया।

यह सराहनीय कार्य संगठन के सम्मानित दानदाताओं के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनोज सैनी (चेयरमैन), मा. नीटू सिंह, अर्जुन सैनी, साहब सिंह सैनी, नितिन सैनी, शुभम सैनी सहित सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बेटी के वैवाहिक जीवन की मंगल कामनाएं कीं।

कन्यादान के रूप में दी गई यह आर्थिक सहायता केवल धनराशि नहीं, बल्कि संगठन की सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और भाईचारे का प्रतीक है। संगठन का मानना है कि बेटियां समाज की शान होती हैं और उनके भविष्य को संवारने में सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों की मदद, कन्यादान, शिक्षा और सामाजिक उत्थान जैसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

इस पुण्य कार्य में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं एवं संगठन साथियों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button