रुड़की क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि एडवोकेट सूर्यकांत सैनी को 6वीं उत्तराखंड युवा विधानसभा में विधानसभा रुड़की का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उनके चयन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह की लहर है और यह उपलब्धि पूरे सैनी समाज के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।
एड. सूर्यकांत सैनी लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। अब उन्हें युवा विधानसभा में क्षेत्र की आवाज उठाने का मौका मिला है, जिससे स्थानीय समस्याओं और युवाओं की आकांक्षाओं को मजबूत मंच मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए रुड़की क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
यह उपलब्धि न केवल एड. सूर्यकांत सैनी की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे रुड़की क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।



