उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

भाजपा के जनप्रतिनिधियों की बढ़ती दूरियां बनी चर्चा का विषय, क्या कलियर विधानसभा में पड़ेगा चुनावी असर?

 

भाजपा के जनप्रतिनिधियों की बढ़ती दूरियां बनी चर्चा का विषय, क्या कलियर विधानसभा में पड़ेगा चुनावी असर?

 

कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कुछ जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधियों की गतिविधियां इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्षेत्र में यह चर्चा है कि कुछ जनप्रतिनिधि पार्टी के कार्यक्रमों और वरिष्ठ नेताओं से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई मौकों पर वे अन्य दलों के नेताओं और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों के साथ अधिक सक्रिय नजर आए हैं।

 

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय नहीं बना, तो इसका असर आगामी चुनावों में भाजपा की स्थिति पर पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं के बीच भी यह सवाल उठ रहा है कि जिन जनप्रतिनिधियों को भाजपा के चुनाव चिह्न पर जनता ने चुना, उनसे पार्टी के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है।

 

हालांकि, भाजपा की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संगठन इन चर्चाओं को किस तरह देखता है और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button