उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आज चौथी सीनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया

बालिका वर्ग में हरि ओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी ने जीता खिताब, 10 स्कूलों ने किया प्रतिभाग

। हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आज चौथी सीनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 10 विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में दून पब्लिक स्कूल रुड़की ने स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय रुड़की को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं डीपीएस दौलतपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

बालिका वर्ग में हरि ओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी ने स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय रुड़की को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं दून पब्लिक स्कूल रुड़की ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

इस अवसर पर जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जहीर अहमद जी ने कहा कि जनपद में खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

 

एसोसिएशन के सचिव सुरज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर बालक वर्ग से 15 एवं बालिका वर्ग से 15 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जिसका आयोजन दिसंबर माह में हरिद्वार में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

कार्यक्रम में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री आदेश आर्य जी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

वहीं यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष श्री एस.के. गुप्ता जी ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

 

यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष श्री नमन बंसल जी ने कहा कि विश्वविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस अवसर पर सैम अली, प्रांशु चौधरी, संजीत नेगी, कनिका सैनी, आसिफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला खो-खो एसोसिएशन ने सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button