उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा के जन्मदिन पर मानव सेवा की अनूठी पहल, हरिद्वार विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर*

 

 । कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी  मनीषा बत्रा के जन्मदिवस पर बुधवार, 25 नवंबर को हरिद्वार विश्वविद्यालय के रुड़की परिसर में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मदिन के इस खास अवसर को मानव सेवा के लिए समर्पित करते हुए आयोजित शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया।*

*इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा अपनी धर्मपत्नी मनीषा बत्रा के साथ शिविर में पहुंचे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराना उसके लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।*

 

*रक्तदान शिविर का आयोजन श्री सत्य साईं सेवा समिति, जादूगर रोड, सिविल लाइंस रुड़की की ओर से किया गया। हरिद्वार विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आयोजन के लिए परिसर, आवश्यक आधारभूत सुविधाएं और व्यवस्थागत सहयोग उपलब्ध कराया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा। सुरक्षित संचालन के लिए सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों एवं आवश्यक मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता का भी अनुरोध किया गया था।*

*इस मौके पर मनीषा बत्रा ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर मानव सेवा और समाज कल्याण से जुड़ा कार्य करना उनके लिए बेहद खुशी और संतोष का विषय है। रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक बनें और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।*

 

*वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी को भी कभी भी पड़ सकती है। ऐसे कठिन समय में रक्तदाता किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं। उन्होंने श्री सत्य साईं सेवा समिति और हरिद्वार विश्वविद्यालय प्रबंधन का इस पुनीत पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानव कल्याण से जुड़े आयोजनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।*

 

*कार्यक्रम में हरिद्वार विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट सीए सतेंदर गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल, रजिस्ट्रार सुमित चौहान तथा श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मुंशी राम अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।*

 

*जन्मदिन पर दिया मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश*

 

*मनीषा बत्रा के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर ने यह संदेश दिया कि जीवन के खास पलों को जरूरतमंदों की मदद और समाजसेवा के कार्यों से जोड़कर और भी यादगार बनाया जा सकता है। श्री सत्य साईं सेवा समिति और हरिद्वार विश्वविद्यालय की यह पहल क्षेत्र में मानवता, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की एक सराहनीय मिसाल बनी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button