हरिद्वार। सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा को लेकर अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा (उत्तराखंड) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन की ओर से 5 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक माजरी चौराहा, नगर पंचायत इमली खेड़ा (हरिद्वार) में 9वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। पिछले नौ वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह सेवा शिविर इस वर्ष भी हजारों शिवभक्तों की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा।

शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, चाय, दूध, ब्रेड, बिस्कुट, फल, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा शिविर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सैनी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना संगठन का संकल्प है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटेंगे।
नगर पंचायत इमली खेड़ा अध्यक्ष एवं आयोजन समिति अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों, व्यापारियों और आमजन से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता।

शिविर के संचालन में व्यापार मंडल अध्यक्ष शानू गोयल, जिला मीडिया प्रभारी सोमपाल प्रजापति, जिला महामंत्री ललित सैनी, प्रदेश महामंत्री डॉ. विजयपाल प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन सैनी तथा जिला अध्यक्ष संजीव कर्णवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
इसके अलावा सत्यप्रकाश, बसंत सैनी, संदीप गोयल, डॉ. मुकेश, सचिन सैनी, शुभम सैनी, प्रदीप सैनी, अजय यादव, संदीप सैनी, सेवाराम, अनुप सैनी, अनमोल सैनी, मुकुल सैनी, अनिकेत सैनी, अमित कश्यप, तेजस सैनी, सेवाराम ठाकुर, शिव कुमार, अजय कुमार (सभासद), सचिन पाल (सभासद), अभिषेक (सभासद), मेहताब (सभासद), अमित सैनी (सभासद), पवन रोड (सभासद) और नितिन ठाकुर (सभासद) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजसेवी शिविर को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।




