उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित।

 

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में पोषण किट वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सी0 एस0 आर0 पानीपत रिफायनरी विवेक शर्मा जी ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के टी बी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है पूर्व में भी जनपद हरिद्वार के 650 टी बी मरीजों को पोषण हतु इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डॉ नलिन असवाल द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल द्वारा दी गई पोषण किट से मरीजों को टी. बी . रोग हराने में बहुत सहायता प्रदान होगी व इंडियन ऑयल द्वारा मरीजो को गोद लिए जाने की सराहना की । एस. टी. एस. टी. बी. कार्यक्रम लक्सर अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है वह विभाग को मरीजो को क्षय रोग मुक्त करने में अत्यंत सहायता मिल रही है ।कार्यक्रम को सफल बनाने में कनिका शर्मा, अवनीश कुमार आशीष शर्मा आदि ने परतिभाग किया व विशेष सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button