उत्तराखंडहरिद्वार

मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा को मिला ‘उत्तराखंड एचीवर्स अवार्ड’, शिक्षा जगत में बढ़ाया प्रदेश का गौरव

 अमर उजाला के प्रतिष्ठित ‘संवाद’ कार्यक्रम में मदरहुड विश्वविद्यालय के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण तब आया, जब भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड एचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया।

 

यह सम्मान प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है। उनके नेतृत्व में मदरहुड विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने इसे केवल कुलपति का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान बताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में संस्थान भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां स्थापित करता रहेगा।

 

मदरहुड विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा को इस प्रतिष्ठित सम्मान पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के निरंतर विकास और नई बुलंदियों को प्राप्त करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button