Blogउत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन (कुक्का क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

 

  भारतीय किसान यूनियन (कुक्का क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजधानी में बैठे परिवहन विभाग के अधिकारियों के इशारे पर निचले स्तर के अधिकारी खुली लूट कर रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड के नाम पर भी धड़ल्ले से लूट की जाती है।

प्रेस क्लब रुड़की पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए कुक्का सिंह राजपूत ने बताया कि वह इस संबंध में पिछले दिनों परिवहन आयुक्त से भी मिले थे, जहां उन्हें बताया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान फिटनेस का कोई ज्यादा महत्व नहीं होता,

सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन के चलने की स्थिति का जायजा ओर चालक व वाहन संबंधी कागजात चेक किए जाते है। कुक्का सिंह राजपूत ने बताया कि जो गाइडलाइन है, उनके विपरीत होकर नारसन बॉर्डर पर चेकिंग होती है और फिटनेस के नाम पर तकनीकि अधिकारी जमकर लूट मचाते है। यह भी बताया कि,

 

जो अधिकारी राजधानी में बैठकर इस “लूट योजना” को चलाते है, यदि वह इसे बंद नहीं करते, तो नारसन बॉर्डर, ऋषिकेश, रोशनाबाद में धरना देंगे और उन्हें बेनकाब करने का काम करेंगे। उन्होंने मंत्री प्रदीप बत्रा व मुख्यमंत्री धामी से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने ओर इस व्यवस्था में सुधार की मांग की है। कुक्का सिंह ने बताया कि यह ग्रीन कार्ड कागजों की चेकिंग कर बनाया जाता है,

 

जबकि तकनीकी अधिकारी छोटी, बड़ी सभी निजी, कर्मशियल गाड़ियों से फिक्स रकम के अनुसार वसूली करते है, जो यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा रजनी, राष्ट्रीय संयोजक सुनील पंवार सांसिया, राष्ट्रीय वित्तीय सलाहकार प्रवीण धीमान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button