उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन

 

 मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शालाक्य तंत्र विभाग द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सम्मानित महानिदेशक प्रो. डॉ. नरेन्द्र शर्मा एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. पियुष कपिल के मार्गदर्शन में किया गया। इस शिविर में कुल 150 रोगियों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

 

शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच (Eye Check-up) की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क नजर के चश्मों एवं औषधियों का वितरण भी सफलतापूर्वक किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के अनेक लोगों ने शिविर में पहुंचकर इस सेवा का लाभ उठाया।

 

शिविर के सफल संचालन में डॉ. योगेश सिसोदिया, डॉ. आरती पंवार एवं डॉ. पारुल रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा नेत्र रोगों की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है।

 

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button