रुड़की। देहरादून अखिल भारतीय डॉ. भीमराव आंबेडकर महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रेलवे रोड स्थित अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई।

बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप , जो कि एक ईमानदार, निष्पक्ष एवं न्यायप्रिय दलित समाज से आने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की।
कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर सवाल
महासंघ अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी स्वयं को दलितों की मसीहा बताकर चुनावों में संविधान की दुहाई देती है, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर वोट मांगती है और सर्व समाज की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के ही उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक ईमानदार दलित अधिकारी पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी किया जाना दलित समाज का अपमान है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग
बैठक में सभी उपस्थित महासंघ साथियों ने कांग्रेस नेता की इस हरकत पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मांग की कि करण माहरा अपनी टिप्पणी के लिए तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो महासंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बैठक का संचालन उपस्थिति
बैठक की अध्यक्षता वेदपाल नागी ने तथा संचालन रजत कलरा ने किया।
इस अवसर पर महासंघ प्रभारी आशुतोष शर्मा, प्रदीप कुमार, अध्यक्ष पंकज जाटव, वरिष्ठ महासचिव रजत कलरा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार बिट्टू, इंदल सिंह कटकवाल, अमित जाटव, रमेश कुमार गौतम, शुभम जाटव, रवि कुमार गौतम, वीर भारती, ठेकेदार किशोरीलाल गौतम, अशोक जाटव, अर्जुन जाटव, गोपाल राम, भोलाराम सरल चौहान सहित अनेक महासंघ के साथी उपस्थित रहे।




