उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

इमलीखेड़ा की रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि प्रमोद सैनी की मौजूदगी में गूंजे श्रीराम के जयकारे

 

 

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में रामलीला आयोजन ने भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया। इस दौरान भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button