रिपोर्ट अभिषेक सैनी
इमलीखेड़ा। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ इमलीखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतों के बीच पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन पर यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रही तो क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं पुलिस की कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन को लेकर पुलिस अब सख्त रुख अपनाए हुए है।




