उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

ऑपरेशन कालनेमी”अभियान के अन्तर्गत फिर कलियर पुलिस द्वारा 03 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को अन्तर्गत धारा 172(2) BNSS मे किया गिरफ्तार*

वर्ष 2005 से था घर से लापता पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लोकल थाने से लिया घर का पता,परिजनों को किया सूचित*

 

 

*“ऑपरेशन कालनेमी”अभियान के अन्तर्गत फिर कलियर पुलिस द्वारा 03 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को अन्तर्गत धारा 172(2) BNSS मे किया गिरफ्तार*

 

*“एक भेषधारी बाबा को 20 वर्ष के बनवास के बाद मिलाया पुलिस ने परिजनो से*

 

*परिजनों द्वारा पुलिस के इस अभियान की की गई सराहना*

 

 *वर्ष 2005 से था घर से लापता पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लोकल थाने से लिया घर का पता,परिजनों को किया सूचित*

 

 *परिजन रातो रात पहुंचे थाना कलियर बिछड़े परिजन को देखकर हुए हैरान, हरिद्वार पुलिस का किया धन्यवाद*

 

            माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा जारी “*ऑपरेशन कालनेमी*” अभियान के अन्तर्गत * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर द्वारा दिनांक 14.07.2025 को जनपद मे प्रचलित श्रावण कॉवड मेला के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत दरगाह व कॉवड नहर पटरी के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो कांवडियां भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे ।

 

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से कांवडियों के भडकने/उग्र होने की व संज्ञेय अपराध घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा मौके पर से 03 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) BNSS के अन्तर्गत गिरफ्तार कर थाना दाखिल गये है ।

 

 इनमे से गिरफ्तार किया गया बेहरूपी बाबा जितेन्द्र पुत्र कुंवरपाल नि0 दलपतपुर थाना बिलारी जिला उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष, से आधार कार्ड व अन्य पहचान सम्बन्धी कागजात तलब किये गये तो नही दिखा पाया तथा इसके सम्बन्ध मे इसकी सूचना इसके घरवालो को देनी चाही तो घर का नम्बर भी नही दे पाया फिर मामला और संदिग्ध होने पर इसके गृह थाना बिलारी मे जांच पडताल की गयी तो बाबा का वर्ष 2005 से 20 वर्षो से लापता होना पाया तथा बिलारी थाने से इसके घर वालो का नम्बर मुहैया करवाया तो उनके द्वारा बताया कि उन्हे उसके 20 वर्षो से लापता होने व जिन्दा होने की भी आशा नही थी लिहाजा इसके परिजन रोते विलख्ते थाना पिरान कलियर पर आये जिसे उसके परिजनो से मिलाकर बाद उचित कार्यवाही के सुपुर्दगी मे देकर रूखसत किया गया जाते जाते परिजनो के आंखो मे एक आशा की उम्मीद जाग कर 20 वर्ष के बनवाश के बाद खुशी के आंशु निकलते हुए उन्होंने हरिद्वार पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गयाl

 

शेष उपरोक्त अन्य दोनो बाबाओं को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त/बाबा*

1-जितेन्द्र पुत्र कुंवरपाल नि0 दलपतपुर थाना बिलारी जिला उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष, 

2. जैद पुत्र गुलजार नि0 नबाब गंज निकट मदीना मस्जिद सहारनपुर उम्र 21 वर्ष, 

3. रण सिंह पुत्र कलिराम नि0 हीरा सिंह थाना सदर अम्बाला उ0प्र0 उम्र 56 वर्ष, 

 

*पुलिस टीम*

(1) थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना पिरान कलियर

(2) व0उ0नि0 बबलू चौहान थाना पिरान कलियर

(3) हे0का0 305 जमशेद अली थाना पिरान कलियर 

4. हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार

(5) का0 193 सचिन सिंह थाना पिरान कलियर

6-का 0595 जितेंद्र सिंह

7- का0 चालक नीरज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button