उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

अपना घर आश्रम रुड़की द्वारा प्रभु जी के परिजनों से कराया उनका भव्य मिलन 🎉💐

 

दिनांक 30 जून 2025 को एक पुरुष प्रभु जी को आवास विकास (रुड़की) से रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम रुड़की में सेवा एवं उपचार के लिए भर्ती किया गया था भर्ती के दौरान प्रभु जी की मानसिक स्थिति थोड़ी असहाय थी भर्ती करने के बाद प्रभु जी को समय पर खाना तथा समय पर दवाइयां दी गई

 

दिनांक 6 जुलाई 2025 को प्रभु जी के द्वारा बताए गए पते पर काउंसलिंग की प्रभु जी का पता है ग्राम – एकवारी, जिला – भोजपुर ( बिहार ) काउंसलिंग के दौरान इंटरनेट के माध्यम से प्रभु जी के ग्राम सरपंच श्री प्यारेलाल जी से बात हुई प्यारे लाल जी ने प्रभु जी के छोटे भाई ओमप्रकाश जी का नंबर हमें दिया तथा वीडियो कॉल के माध्यम से प्रभु जी के परिजनों से प्रभु जी की बात कराई प्रभु जी की माता अपने पुत्र को देखकर भावुक हो उठी और

 

उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व श्री देवेंद्र प्रभु जी अपनी बहन के घर जा रहे थे पर रास्ते से ही कहीं लापता हो गए काफी ढूंढने का प्रयास किया पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई दिनांक 6 जुलाई 2025 को प्रभु जी के परिजनों से बात कराई तथा आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को प्रभु जी के परिजन उनको लेने आए हैं और परिजनों के साथ प्रभु जी को कुशल भेज दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button