उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

*एनसीसी कैडेट्स हेतु “सी” प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा का आयोजन* 

 

 

आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को आईं0आई0टी0 परिसर स्थित गार्गी भवन में एनसीसी के वरिष्ठ स्कन्ध कैडेट्स हेतु सी प्रमाण पत्र लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया । एनसीसी विभाग के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर द्वारा बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर लगभग 731 एनसीसी कैडेट्स ने लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया । परीक्षा का आयोजन कर्नल वीरेंद्र नेगी एवं ले कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया ।

लिखित परीक्षा में कैडेट्स से तीन वर्ष में उनके द्वारा पढ़े गए पाठ्यक्रम में से ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट- बैटल क्राफ्ट व करेंट अफेयर्स आदि विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए ।

   आज परीक्षा का निरीक्षण एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी द्वारा किया गया व अपने संबोधन में कैडेट्स को बताया कि सी प्रमाण पत्र एक ऐसा जरिया है जिसके द्वारा बिना लिखित परीक्षा दिए कैडेट्स एसएसबी परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं व भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर देश सेवा कर सकते हैं । आने वाले अक्टूबर माह में एसएसबी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई है व कैडेट्स को मार्च में सी प्रमाण पत्र वित्त कर दिए जाएंगे जो उनके भविष्य के लिए बहुत लाभकारी होगा । 

   परीक्षा के सफल आयोजन में ले (डॉ) इंदरदीप सिंह, ले (डॉ) अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट एसएस नपलच्याल, ले मुकेश कुमार, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश कुमार, बीएचएम केशवानंद, सीएचम कुलविंदर सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार सुरजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक कामनी मोहन नौटियाल, डीईओ सन्दीप बुड़ाकोटी, सेवानिवृत्ति हवलदार धर्म सिंह आदि परीक्षा कराने हेतु मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button