उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

नगर पंचायत इमली खेड़ा क्षेत्र में रातों-रात काटा आम का पेड़, चेतक को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई आखिरकार वन विभाग सोया हुआ क्यों है

 

 

इमलीखेड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर रात के समय कथित रूप से बिना अनुमति आम का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेड़ काटे जाने की सूचना रात में ही पुलिस प्रशासन के चेतक को दे दी गई थी, इसके बावजूद मौके पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस चौकी के नजदीक रात के समय पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने के बाद भी संबंधित पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। देखते ही देखते आम का पेड़ काट दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

स्थानीय स्तर पर यह भी बताया जा रहा है कि पेड़ काटने वाला व्यक्ति पुलिस चौकी में कार्यरत एक चौकीदार का रिश्तेदार है। हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर रात में पेड़ काटे जाने की सूचना चेतक को देने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि पेड़ बिना अनुमति काटा गया है, तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और सूचना मिलने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच होगी या नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button