उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

कलियर में कमल खिलाने को लेकर देशपाल रोड का बड़ा दावा, बोले—मुनीश सैनी ही हैं मजबूत चेहरा

 

कलियर। कलियर विधानसभा की सियासत में भाजपा प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान देते हुए कहा कि कलियर विधानसभा में भाजपा का कमल सिर्फ मुनीश सैनी के नेतृत्व में ही मजबूती से खिल सकता है।

देशपाल रोड ने मुनीश सैनी को कलियर विधानसभा के लिए मजबूत और प्रभावशाली चेहरा बताते हुए कहा कि क्षेत्र में पार्टी को ऐसे प्रत्याशी की जरूरत है, जिसकी जनता के बीच मजबूत पकड़ हो और जो संगठन को भी एकजुट कर सके।

उनके इस बयान के बाद कलियर विधानसभा की भाजपा राजनीति में हलचल बढ़ गई है। मुनीश सैनी के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

देशपाल रोड के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुनीश सैनी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर भाजपा संगठन के अगले फैसले पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button