उत्तराखंडहरिद्वार

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह के नाम पर धर्मशालाओं से मनमाने तरीके से यूजर चार्ज वसूल किया जा रहा है, जोकि सरासर गलत है। मनोज सैनी ने कहा कि आश्रम धर्मशालाएं का काम यात्रा सीजन के दौरान होता है। धर्मशाला स्वामी टैक्स, सीवर, पानी आदि का भी शुल्क देते हैं। ऐसे में धर्मशाला आश्रमों पर कमरे के हिसाब से कूड़ा संग्रह के लिए शुल्क लगाना सरासर गलत है।

सोम त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा एवं एससी विभाग के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि धर्मशालाएं और आश्रमों में ठहरने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं आंशिक रूप से ही पैसा लिया जाता है। प्रत्येक कमरे के हिसाब से यूजर चार्ज लेना सरासर गलत है। इस निर्णय को वापस लिया जाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता, मध्यम वर्ग, व्यापारी सभी पहले हीि महंगाई से त्रस्त हैं। यूजर चार्ज को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आशु भारद्वाज, सागर बेनीवाल, आनंद पांडे, दीपक मोदी, उदित विद्याकुल, विनोद कश्यप, नवीन सेंस, देवेश, अंकितचंद्र, शुभम जागरिया, आशीष शर्मा, अनिल ठाकुर, यश शर्मा, संजय कुमार, प्रशांत, आशु श्रीवास्तव, बीपीएस तेजियान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button