अल्मोड़ाउत्तराखंडकाशीपुरकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय , काशीपुर में कक्षा 10वीं के छात्रों ने लहराया परचम* 

*लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय , काशीपुर में कक्षा 10वीं के छात्रों ने लहराया परचम* 

15 अप्रैल ,2026 को सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया गया जिसमें लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय ,काशीपुर के विद्यार्थियो ने आशातीत सफलता प्राप्त की। परिणामों के अनुसार विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा, जो कि अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।

विद्यालय के 50 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 21 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिखा गौतम तथा विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती ऋतु भल्ला , श्री रोहित भल्ला एवं श्री पंकज भल्ला ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की लगन और अनुशासन की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस शानदार परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल है और सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के प्रति उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button