देहरादून में राहुल गांधी के आगमन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी द्वारा किए गए जोरदार विरोध प्रदर्शन की गूंज अब प्रदेश की राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक सुनाई दे रही है। खास बात यह है कि कांग्रेस से जुड़े कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों और पेजों पर भी रोमा सैनी का नाम प्रमुखता से चर्चा में बना हुआ है, जिसे राजनीतिक जानकार एक बड़े संकेत के रूप में देख रहे हैं।

रोमा सैनी ने हजारों महिलाओं के साथ सड़कों पर उतरकर जिस तरह विरोध दर्ज कराया, उसने उन्हें क्षेत्र की सक्रिय और प्रभावशाली महिला नेताओं में शामिल कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और आक्रामक राजनीतिक शैली की व्यापक चर्चा हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो, फोटो और बयान तेजी से वायरल हुए, जिससे उनकी पहचान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी खेमे तक पहुंच गई।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब किसी नेता की चर्चा विरोधी दल के मंचों पर भी होने लगे, तो यह उसके बढ़ते जनप्रभाव और राजनीतिक महत्व को दर्शाता है। कलियर विधानसभा क्षेत्र में रमा सैनी पिछले लंबे समय से संगठनात्मक कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण अभियानों और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रही हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता अब विधानसभा क्षेत्र से निकलकर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनती जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि रोमा सैनी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूती देने का काम किया है और महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि उनकी बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन आने वाले समय में कलियर विधानसभा की राजनीति में उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर सकता है।

कुल मिलाकर, राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के बाद जिस तरह रोमा सैनी का नाम कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी प्रमुखता से उभरकर सामने आया है, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब केवल एक स्थानीय नेता नहीं, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति की एक तेजी से उभरती हुई प्रभावशाली महिला चेहरा बन चुकी हैं।




