मदरहुड विश्वविद्यालय रूड़की के विधि संकाय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में, 8 सितंबर 2025 को ग्राम मखदुमपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता शिविर हेतु दल को रवाना करते हुए कहा कि,” समाज की उन्नति के लिए विधि संकाय मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की ,हमेशा कार्य करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे ही करता रहेगा। इस शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुफ्त कानूनी परामर्श प्रदान करना है।

शिविर में विधि संकाय मदरहुड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो०(डॉ०)जे०एस०पी० श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं इसी क्रम में आज अनेक विशेषज्ञों और अधिवक्ताओं कि एक टीम आप सभी के मध्य उपस्थित हुई है जिसके द्वारा विधि के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि और से पधारी सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सुश्री सिमरनजीत कौर, ने वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों को उनके पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, श्रमिक अधिकार, और महिला व बाल संरक्षण कानूनों पर जानकारी प्रदान की।
उन्होंने अदालतों में लंबित वाद की प्रक्रिया और त्वरित विवाद समाधान के तरीकों पर भी वहां चर्चा की ।

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा,”न्याय सभी के लिए सुलभ होना चाहिए। यह शिविर समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के हमारे कार्य का हिस्सा है।”
इस शिविर में रुड़की बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर द्वारा अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहां की जिस समाज में शिक्षा होती है वह समाज बहुत उन्नति करता है।
मदरहुड विश्वविद्यालय, निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र के सचिव विवेक सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति कानूनी जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित ना रहे।
एडवोकेट रमन सैनी द्वारा,”इस विधिक जागरूकता शिविर में निःशुल्क कानूनी सलाह। आवश्यक मामलों के लिए निशुल्क अधिवक्ताओं की नियुक्ति, विवादों को सुलझाने के लिए लोक अदालतों की सुविधा, महिलाओं, बच्चों, और श्रमिकों के लिए विशेष परामर्श,आदि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस कार्यक्रम में सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार आर्य, प्रबंधक एवं पूर्व प्रधान श्री विजय कुमार उपस्थित रहे उन्होंने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अतुल्य योगदान दिया।
इस कार्यक्रम के अंत में वहां उपस्थित सभी ग्राम वासियों का आभार प्रो०(डॉ०) नीरज मलिक के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य विवेक कुमार, रुद्रांश शर्मा, एवं वहां के स्थानीय तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक आचार्य स्नेहा भट्ट के द्वारा किया गया।




