उत्तराखंडहरिद्वार

आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ खेलों के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी

 

 

 

परमपूज्य स्वामी रामदेव  व परमश्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् में कल देर शाम द्वितीय भारतीय शिक्षा बोर्ड खेलों का विधिवत समापन हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय भारतीय शिक्षा बोर्ड खेलों का आयोजन दिनांक 14 से 15 सितंबर तक आचार्यकुलम् , हरिद्वार में हुआ, जिसमें अंडर 14, 17 व 19 वर्ष आयुवर्ग के 35 विद्यालयों की 175 टीमों के कुल 950 खिलाडियों ने कबड्डी, बैडमिन्टन, फुटबॉल, बास्केटबॉल तथा कुश्ती में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। 

 

सभी विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आचार्यकुलम् का रहा।

संस्थान के खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से बालक वर्ग में कबड्डी अंडर 19, बैडमिन्टन अंडर 14, 17, 19 एकल-युगल, बास्केटबॉल अंडर 19, फुटबॉल अंडर 14, 17, 19 में प्रथम तथा कबड्डी अंडर 14, 17, बास्केटबॉल अंडर14,17 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

जबकि बालिका वर्ग कबड्डी अंडर 17, 19, बैडमिन्टन अंडर 14, 19 एकल-युगल, बास्केटबॉल अंडर 17 में प्रथम स्थान पर तथा बैडमिन्टन अंडर 17 एकल-युगल में द्वितीय रहा।  

 

समापन समारोह में परमपूज्य स्वामी जी ने अपने कर-कमलों से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन व खेलभावना को अभिनंदनीय बताया। साथ ही तृतीय खेल उत्सव के भावी आयोजक के रूप में भारतीय शिक्षा बोर्ड का ध्वज आचार्यकुलम् प्रदान किया।

 

आचार्यकुलम् की परमादरणीया उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन ‘ सहित प्राचार्या  स्वाति मुंशी जी ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया तथा अतिथि खिलाड़ियों तथा उनके विद्यालयों का आभार जताया। 

 

पतंजलि कैरियर अकादमी के प्रमुख   प्रदीप  ने परमपूज्य स्वामी  के आदेशानुसार द्वितीय खेल उत्सव की संपूर्णता की घोषणा की। 

 

इस पावन अवसर पर आचार्यकुलम् के उप-प्राचार्य  तापस कुमार बेरा , समन्वयिका  दीपा  क्रीड़ाध्यक्ष व मुख्य छात्रपाल  दानी जी सहित विविध विद्यालयों से पधारे खेल अधिकारी, निर्णायक, प्रशिक्षक, आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व खेल प्रेमी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button