उत्तराखंडकाशीपुरगदरपुर

मुख्यमंत्री आवास में हुआ बड़ा राजनीतिक मंथन, विकास और संगठन को लेकर भाजपा नेतृत्व ने बनाई रणनीति

मुख्यमंत्री आवास में हुआ बड़ा राजनीतिक मंथन, विकास और संगठन को लेकर भाजपा नेतृत्व ने बनाई रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई एक अहम बैठक ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास, जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार की मौजूदगी ने बैठक के राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया। भाजपा नेतृत्व के बीच हुई इस चर्चा को आगामी रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती और प्रदेश के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक के दौरान राज्य में चल रहे विकास कार्यों, क्षेत्रीय समस्याओं, जनता की अपेक्षाओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने जैसे कई अहम विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार “विकसित उत्तराखंड, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं विधायक अरविंद पांडेय ने अपने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे और विकास कार्यों को और गति देने पर चर्चा की। बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर जनता तक योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री आवास में हुई यह बैठक केवल शिष्टाचार मुलाकात नहीं बल्कि आने वाले समय की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है। भाजपा नेतृत्व लगातार संवाद, समन्वय और विकास के एजेंडे के साथ उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में सक्रिय नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button