उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

आचार्यकुलम के छात्र अनंत योगेश ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया हरिद्वार का मान, ‘इंडिया जीनियस चैलेंज’ में हासिल की 97वीं रैंक

 

हरिद्वार। शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे आचार्यकुलम के एक होनहार विद्यार्थी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के 15 वर्षीय मेधावी छात्र अनंत योगेश ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘इंडिया जीनियस चैलेंज’ (IGC) में पूरे देश में 97वीं रैंक प्राप्त कर टॉप-100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में अपना स्थान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से आचार्यकुलम परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 2,578 शहरों और 6,027 स्कूलों के कुल 64,837 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शीर्ष 100 विद्यार्थियों में जगह बनाना अनंत योगेश की असाधारण प्रतिभा, निरंतर मेहनत, लगन और एकाग्रता को दर्शाता है।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परमपूज्य स्वामी रामदेव जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्यकुलम विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियां सभी को विस्मित कर देती हैं। वहीं परमश्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि आचार्यकुलम के विद्यार्थी का ‘इंडिया जीनियस चैलेंज’ में देश के शीर्ष 100 प्रतिभाशाली छात्रों में पहुंचना संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है।

 

उन्होंने विद्यार्थी की इस सफलता को संस्थान की संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासित वातावरण और आचार्यों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

अनंत योगेश की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि आचार्यकुलम में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर आचार्यकुलम की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ. ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’ एवं प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी ने अनंत योगेश को शुभाशीष देते हुए उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा, समन्वयिका श्रीमती दीपा, मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित सहित समस्त आचार्यवृंद, कर्मचारीगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

अनंत योगेश की यह उपलब्धि न केवल आचार्यकुलम के लिए गौरव का विषय है, बल्कि हरिद्वार के लिए भी गर्व का क्षण है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का हौसला देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button