उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकीहरिद्वार

जीएमवीएन निदेशक सुशील त्यागी राज्य मंत्री स्तर के स्वागत से उत्साहित हुए भाजपा नेता

 

 

रुड़की। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा नेताओं ने अभी से चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) में निदेशक नियुक्त किए गए रुड़की के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी का रविवार शाम सिविल लाइंस स्थित फीनिक्स विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

फीनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चेरब जैन ने अपने समर्थकों के साथ नवनियुक्त निदेशक सुशील त्यागी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर चेरब जैन ने कहा कि सुशील त्यागी को प्रदेश सरकार द्वारा जीएमवीएन में निदेशक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुशील त्यागी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।

2027 में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य, 65 सीटों का आंकड़ा पार करने का दावा

 

कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी राजनीतिक चर्चा देखने को मिली। भाजपा नेता चेरब जैन ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर मजबूत जनादेश के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा 65 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत आगामी चुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।

चेरब जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को लेकर भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी। उनका कहना था कि संगठन की मजबूती और युवाओं के सहयोग से 2027 में भाजपा की जीत का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

 

वहीं नवनियुक्त निदेशक सुशील त्यागी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने और विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुशील त्यागी के स्वागत के साथ भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता भी दिखाई दी। वहीं चेरब जैन के 2027 में 65 सीटें पार करने के दावे ने रुड़की के राजनीतिक गलियारों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button