उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

दीपावली पर प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने दी क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, हर घर में सुख-समृद्धि की कामना

 

इमलीखेड़ा। दीपावली के पावन पर्व पर प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष इमलीखेड़ा मनोज सैनी ने समस्त इमलीखेड़ा क्षेत्रवासियों एवं उत्तराखंड प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।

मनोज सैनी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक परिवार के जीवन में नई उम्मीदें, नई खुशियां और नई सफलताएं लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-समृद्धि का दीपक सदैव प्रज्वलित रहे।

प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं।

अंत में उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आए और हमारा क्षेत्र एवं प्रदेश निरंतर विकास, उन्नति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button