उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

आरसीपी यूनिवर्स और IBM के बीच ऐतिहासिक समझौता, विद्यार्थियों को डिग्री के साथ मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन

आरसीपी यूनिवर्स और IBM के बीच ऐतिहासिक समझौता, विद्यार्थियों को डिग्री के साथ मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन

 

हरिद्वार। उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास के क्षेत्र में आरसीपी यूनिवर्स, ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय ने विश्वविख्यात बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी IBM (International Business Machines) के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत अब विद्यार्थियों को अपनी नियमित डिग्री के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी कौशल सीखने और IBM सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी दौर और उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों को IBM SkillsBuild प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल डेवलपमेंट एवं सर्टिफिकेशन कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

इस समझौते की खास बात यह है कि इसका लाभ केवल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फार्मेसी, मैनेजमेंट, पैरामेडिकल, मेडिकल सहित सभी संकायों के विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार इन पाठ्यक्रमों का संचालन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।

 

विश्वविद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक ज्ञान और प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही IBM के सर्टिफिकेशन से उनके रिज्यूमे को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की संभावनाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

हरिद्वार जनपद में अपनी तरह की पहली पहल

 

विशेष उल्लेखनीय है कि संस्थान के अनुसार, हरिद्वार जनपद में आरसीपी यूनिवर्स पहला संस्थान है, जिसने IBM के साथ इस प्रकार का शैक्षणिक समझौता किया है। शिक्षा और रोजगारपरक कौशल को एक साथ जोड़ने वाली यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाली मानी जा रही है।

 

इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. अलका चौधरी एवं चेयरमैन डॉ. अश्वनी चौधरी ने कहा कि आरसीपी यूनिवर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें कुशल, आत्मनिर्भर और रोजगार के योग्य बनाना भी है। संस्थान लगातार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौते कर विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और करियर विकास के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के पास आधुनिक तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल होना भी जरूरी है। IBM के साथ हुआ यह समझौता विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी दक्षता हासिल करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनुज शर्मा एवं उप-कुलसचिव नीरज सैनी भी उपस्थित रहे।

 

आरसीपी यूनिवर्स की यह पहल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कौशल, तकनीकी दक्षता और बेहतर भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button