उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

मां गंगा व्यापार मंडल रामघाट सब्जीमंडी ने किया कुंभ2027 के होने वाले कार्यों का बहिष्कार।

 

हरिद्वार। शहर में आग से सुरक्षा के लिए बिछाई जा रही फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन (फायर फाइटिंग नेटवर्क) के तहत की जा रही अनियोजित रोड कटिंग और लापरवाही के खिलाफ आज मां गंगा व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बड़ी सब्जी मंडी चौक पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि कार्य क्षेत्र में विभागों और ठेकेदार के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण पूरा व्यापारिक और आवासीय क्षेत्र बुनियादी संकटों से जूझ रहा है।

घरेलू व व्यावसायिक पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त, सीवर के पानी में मिल रहा पेयजल।

 

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़कों की खुदाई (ट्रेंचिंग और पाइप लेइंग) के दौरान जमीन के अंदर मौजूद सैकड़ों घरेलू और व्यावसायिक पेयजल कनेक्शनों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है लापरवाही का आलम यह है कि ना तो पीछे जो काम यह पूरा करते आ रहे हैं उसकी पैच वर्किंग कर रहे हैं न तो इन टूटे हुए पाइपों की मरम्मत की जा रही है और न ही पानी की आपूर्ति बहाल की जा रही है। सड़कों पर मालवा फैलने के कारण यात्री और शहर निवासी चोटिल हो रहे हैं।

 

दो दिन में समस्या हल न होने पर बाजार बंद का आह्वान: अखिल शर्मा त्यागी

 

मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल शर्मा त्यागी ने कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताते हुए चेतावनी दी कि, “यदि अगले दो दिनों के भीतर जो काम हो रहा है साथ-साथ उसका पैच वर्क क्षतिग्रस्त लाइनों को सही तरीके से ठीक नहीं किया गया और पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन को विवश होगा और पूरे हरिद्वार बाजार बंद का आह्वान करेगा।

“व्यापारी पार्षद हिमांशु गुप्ता ने भी हरिद्वार में सड़कों की खुदाई कर फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन बिछाने के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।

 

अधिकारियों और ठेकेदारों में आपसी तालमेल का पूर्ण अभाव: प्रदीप कालरा

 

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट में किसी भी स्तर पर समन्वय नहीं दिख रहा है। न तो ठेकेदार और जल संस्थान के अधिकारियों के बीच कोई तालमेल है, और न ही कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय व्यापारियों या व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लिया गया। इस घोर कुप्रबंधन का खमियाजा निर्दोष व्यापारियों और स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदीप कालरा ने कहा कि हो रहे इस कार्य में व्यापारी के साथ किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

साफ पानी को नाली में बहाना आपराधिक कृत्य’, जांच के लिए बने कमेटी: संदीप गुप्ता

 

जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, “एक तरफ जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है, घरों और दुकानों में पानी नहीं आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कनेक्शन टूटने से हजारों लीटर शुद्ध पेयजल नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। बहुमूल्य और स्वच्छ जल की यह बर्बादी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साफ पानी को इस तरह नाली में बहाना एक आपराधिक कृत्य है। शासन-प्रशासन से हमारी मांग है कि इस चल रहे इस कार्य हेतु संबंधित कार्य की जांच के लिए तुरंत एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाए और लापरवाही के कारण पानी बहाने के दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

व्यापारियों की दोटूक मांग: ‘हाथों-हाथ मरम्मत करो, पेचवर्क पूरा करो और पीछे का काम निपटा कर ही आगे बढ़ो।

 

प्रदर्शन में शामिल सभी व्यापारियों ने संबंधित विभागों और ठेकेदार के सामने स्पष्ट मांग रखी है कि कार्य करने का तरीका तुरंत बदला जाए। ठेकेदार जब भी खुदाई करे, तो जल संस्थान के तकनीकी स्टाफ को साथ लेकर चले। यदि कोई पेयजल या सीवर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है, तो उसे ‘हाथों-हाथ’ (तुरंत) ठीक किया जाए।

इसके साथ ही व्यापारियों ने पुरजोर मांग की कि जिन सड़कों पर पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा होता जा रहा है, वहां खुदी हुई सड़कों पर तत्काल पेचवर्क (गड्ढों और सड़कों की मरम्मत) का कार्य पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय शहरवासियों, स्थानीय व्यापारियों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। व्यापारियों ने साफ कहा कि जब तक पीछे का काम (Back-work और पेचवर्क) पूरी तरह से कंप्लीट और दुरुस्त न हो जाए, तब तक आगे नई सड़क की खुदाई बिल्कुल न की जाए।

इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रदीप कालरा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिल शर्मा त्यागी महामंत्री अमित गुप्ता यश सदाना जिला उपाध्यक्ष नागेश वर्मा संदीप गुप्ता पार्षद हिमांशु गुप्ता नीरज कपूर पंकज मक्कड़ विपिन सिखोला अभिषेक गुप्ता गगन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button