**इमलीखेड़ा।** नगर पंचायत इमलीखेड़ा में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में नागल के प्रधान पति **राहुल सैनी मुख्य अतिथि** के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती है।

इस अवसर पर राजीव गर्ग, आदेश सैनी, सतीश सैनी, मुकेश कौशिक, योगेश सैनी, अमित सैनी, रजत सैनी, देशराज सैनी, महेंद्र सैनी, मास्टर महावीर सैनी, अंकित सैनी, सचिन सैनी, मनीष शर्मा, राजेंद्र सैनी, विनोद सैनी, साहब सिंह एवं प्रधान कंवर पाल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष **कर्म सिंह सैनी उर्फ मोनू**, चेयरमैन मनोज सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. विजयपाल प्रजापति और महामंत्री डॉ. प्रमोद सैनी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

समिति के सदस्यों में सुरेशपाल सैनी, शानू गोयल, अमित कुमार आर्य, कपिल प्रजापति, आकाश प्रजापति, सत्यप्रकाश सैनी, धन प्रकाश नायक, अर्जुन कश्यप, डॉ. सूर्यवीर सैनी, बसंत सैनी, मुकेश ठाकुर, पवन सैनी उर्फ मोनू, विनोद सैनी, अमित सैनी, मोहित नायक, शिव कुमार गोयल, अर्जुन सैनी, सुधीर सैनी, नितिन पाल, सुभाष सैनी, अनुज पाल, अमित पाल, डॉ. पवन पाल, मेघसिंह पाल, रोहित गिरी, विपिन कश्यप, विजपाल सैनी, सुशील सैनी, ललित सैनी, सोमपाल प्रजापति, अमर गिरी, योगेश सैनी एवं शुभम सैनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

समिति के अनुसार, **6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से रामलीला का मंचन** किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।




