Blogउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर न्यायालय एवं एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश*

 

 

*शासन के निर्देशों के अनुपालन में आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन संक्रियाएं प्रारंभ*

 

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर न्यायालय एवं एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश*

 

*हरिद्वार, 01 अक्टूबर 2026*

 

       शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त खनन संक्रियाएं 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं।

         जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शासन के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर 2026 से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए।

      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनन प्रक्रिया के दौरान मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं मा० एनजीटी, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का भी पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button