उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

नशे के कारोबार पर पिरान कलियर पुलिस का शिकंजा, 36.79 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

 

पिरान कलियर। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के लालच में स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार चेकिंग और अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को पिरान कलियर पुलिस टीम ने एनआईसी तिराहे से करीब 50 मीटर दूर रतमऊ नदी पुल, धनौरी-कलियर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 36.79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कलियर और आसपास के क्षेत्र से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक लाकर एकत्र करता था और उसे मुनाफे पर बेचकर अपना खर्च चलाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 243/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

गिरफ्तार आरोपी:

अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर, हरिद्वार।

 

बरामदगी: 36.79 ग्राम अवैध स्मैक।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल कैलाशराम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button