। “नशा मुक्त देवभूमि अभियान” के तहत पिरान कलियर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को 04.74 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,42,200 रुपये आंकी गई है।
गश्त के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस टीम कस्बा इमलीखेड़ा से अब्दाल साहब रोड की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिब (24 वर्ष) पुत्र अनीश, निवासी तेलीवाला मोहल्ला (कोतवाली कलियर, हरिद्वार) के रूप में हुई है।
शौक पूरे करने के लिए बेचता था स्मैक
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने और तस्करी के धंधे में उतरा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 223/26) दर्ज कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उप-निरीक्षक अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल राहुल चौहान शा
मिल रहे।




