इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में दिलशाद उर्फ छोटा के आवास पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों, जनसमस्याओं और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मिशन 2027 को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनकी आवाज को मजबूती से सामने रखना जरूरी है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर भी चर्चा हुई।

इस दौरान ग्राम प्रधान तजम्मुल उर्फ भूरा, ग्राम प्रधान सादिक मलिक, नूरा प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुर्बान अली, अजरम मलिक, सुरेंद्र, इमरान चौकीदार, जब्बार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं पार्टी के नेतागण मौजूद रहे।
इमलीखेड़ा में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में साथियों की मौजूदगी ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा को तेज कर दिया है। बैठक में मौजूद लोगों ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने और आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

जनता के मुद्दे, जनता की आवाज—जन अधिकार पार्टी।
जनशक्ति मिशन 2027।



