उत्तराखंडदेहरादून

*उत्तरकाशी जनपद के 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम, विभागीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा: रेखा आर्या*

 

: “सेवा का संकल्प” अभियान के तहत आगामी 25 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ उपलब्ध कराया जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के जरिए गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं से जोड़ने के साथ ही बच्चों के लिए रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 

उन्होंने अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक दी जाए। 

 

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मंत्री को अवगत कराया गया। मंत्री रेखा आर्या ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक समाधान का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अपर जिलाधिकारी मुक्त मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी जशोदा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, डीओ युवा कल्याण विजय प्रताप भंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी सहित विभागीय अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button